फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इलाहाबाद जंक्शन अब बना प्रयागराज जंक्शन, इन तीन स्टेशनों के नाम भी बदले

Fri, 13 Mar 2020 08:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj junction - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया। अब प्रयागराज के चार रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदल दिए गए हैं। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दी गई अनापत्ति के बाद नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी की गई है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दी गई अनापत्ति के क्रम में यूपी सरकार द्वारा प्रयागराज में स्थित रेलवे स्टेशनों के नाम में परिवर्तन कर दिया गया है।

अब इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागराज घाट का नाम परिवर्तित कर प्रयागराज संगम कर दिया गया है।
  गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले साल ही मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदला था। उसका नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस साल जनवरी में यूपी कैबिनेट ने मुगलसराय तहसील का नाम बदला था। इसका नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय तहसील किया था। इसके अलावा इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया था। फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें