SC-OBC students will be given training in recruitment exams
एससी-ओबीसी छात्राें को भर्ती परीक्षाआें की दी जाएगी कोचिंग
प्रयागराज। सरकारी विभागों की तृतीय श्रेणी नौकरी की तैयारियों में जुटे अनुसूचित जाति-जन जाति एवं पिछड़ा वर्ग के प्रतियोगियों के लिए आर्थिक तंगी आड़े नहीं आएगी। क्षेत्रीय सेवा योजन विभाग की ओर से इन्हें मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। इन वर्गों के दिव्यांग युवा भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
एक वर्ष तक चलने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम एक अप्रैल से शुरू होगा।
इसमें समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए बारहवीं पास 18 से 35 आयु वर्ग के युवा 28 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए हाईस्कूल अंग्र्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। इसके लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 30 तथा पिछड़ा वर्ग के प्रतियोगियों का 31 मार्च को होगा।