ऑफलाइन आवेदनों को बोर्ड ने किया ऑनलाइन
विज्ञापन में संस्था प्रधान पदों पर भर्ती के लिए भरे गए ऑफलाइन आवेदनपत्रों को बोर्ड ने ऑनलाइन कर दिया है और उसमें अंकित सूचनाओं का सत्यापन सम्बन्धित अभ्यर्थियों से कराने का निर्णय लिया है। ऑफलाइन आवेदनों के ऑनलाइन संस्करण के सत्यापन के लिए चयन बोर्ड की वेबसाइट पर विस्तृत अनुदेश, यूजर मैनुअल/प्रक्रिया और पोर्टल का लिंक प्रदशित है।
संबंधित अभ्यर्थियों को आवेदन की सूचनाओं की सत्यता का सत्यापन करना है और किसी त्रुटि या भिन्नता की स्थिति में उसे साक्ष्य सहित अपडेट करते हुए आवेदित मंडल के विज्ञापित संस्थाओं में से नियमानुसार तीन संस्थाओं की अधिमानता का विकल्प भी पोर्टल पर भरें। इसके लिए पोर्टल आठ जनवरी तक क्रियाशील रहेगा। सूचनाएं अपडेट करने एवं अधिमानता विकल्प भरने का केवल एक अवसर उपलब्ध रहेगा।