Prayagraj News : कीडगंज बवाल मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री नंदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
- फोटो : प्रयागराज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार की सुबह उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नंदी ने सीएम को कीडगंज इलाके में संदीप गुप्ता, विशाल गुप्ता समेत चार लोगों पर हुई फायरिंग के बाद विधायक संजय गुप्ता के बहनोई के भाई विशाल गुप्ता उर्फ राजन की मौत की घटना के बारे में जानकारी दी। नंदी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस पर सीएम ने संबंधित अफसरों से इस मामले में रिपोर्ट मांगते हुए दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सीएम से मुलाकात के बाद कैबिनेट मंत्री नंदी ने बताया कि सीएम ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि उनकी सात पुश्तें याद रखेंगी। सीएम ने यह भी कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, चाहे वह गुंडा-माफिया हो या फिर कोई सरकारी कर्मचारी। अपराधी से अपराधी की तरह ही निबटा जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई उसके खिलाफ की जाएगी।