फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी : आज 93 केंद्रों पर होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, दो पॉलियों में आयोजित परीक्षा में 39397 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Sat, 09 Oct 2021 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
UPSC prelims 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन रविवार दस अक्तूबर को हो रहा है। परीक्षा प्रयागराज के 93 केंद्रों पर होगी। दो पॉलियों में होने वाली इस परीक्षा में 39397 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए पांच आईएएस अफसरों को आब्जर्वर बनाया गया है। परीक्षा के लिए प्रयागराज को 33 सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन


पहली पॉली सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दूसरी पॉली में परीक्षा दिन में 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। एडीएम सिटी मदन कुमार के मुताबिक परीक्षा के लिए 93-93 वेेन्यू सुपरवाइजर और इंस्पेक्टिंग अफसर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा आबकारी आयुक्त, सीडीओ, पीडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त एवं बोर्ड ऑफ रेेवेन्यु सदस्य को आब्जर्वर बनाया गया है।

400 परीक्षार्थियों पर एक सहायक सुपरवाइजर होगा। इससे अधिक परीक्षार्थियों की संख्या वाले केंद्र पर दो सुपरवाइजर रहेंगे। परीक्षा में ड्यूटी करने वाले अफसरों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी हो चुका है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। प्रश्न पत्र निर्धारित समय पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पहुंचाए जाएंगे। पुलिस बल भी सभी केंद्रों पर तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें