फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. गोपाल साहू का इस्तीफा

Sat, 09 Oct 2021 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. गोपाल साहू ने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उनके कार्यकाल के नौ महीने अभी बाकी हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए त्यागपत्र दिया है, लेकिन कुछ दिनों पहले विभाग में पीएचडी प्रवेश में को लेकर विवाद हो गया था और यह विवाद अभी तक बना हुआ है।
विज्ञापन


ऐसे में विभागाध्यक्ष के इस्तीफे को लेकर तमाम चर्चाएं भी शुरू हो गईं हैं। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए प्रो. एचएस उपाध्याय को नए विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। पिछले महीने विभाग में पीएचडी प्रवेश को लेकर काफी विवाद हो गया था। संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट)-2020 के टॉपर रहे  अभिनंदन पांडेय को इंटरव्यू में इतने कम अंक मिले थे कि उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर होना पड़ा था। अभिनंदन ने कुलपति, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और राज्यपाल को पत्र भेजकर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई थी।

अभिनंदन ने महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में भी टॉप किया था। इविवि में चयन न होने पर अभिनंदन ने कुलपति को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि पीएचडी प्रवेश में केवल जेआरएफ अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी गई और विभागाध्यक्ष का रवैया पक्षपातपूर्ण रहा। हालांकि इविवि प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था, लेकिन इस मसले पर विभाग में छात्रों ने काफी हंगामा किया था। ऐसे में विभागाध्यक्ष रहे प्रो. गोपाल साहू का इस्तीफा कई सवाल खड़े कर रह है।
विज्ञापन


फिलहाल उनके इस्तीके बाद प्रो. एचएस उपाध्याय को नया विभागाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। इस बारे में इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर का कहना है कि प्रो. गोपाल साहू ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। इसलिए प्रो. एचएस उपाध्याय को नया विभागाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें