फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPRTOU : मुक्त विश्वविद्यालय में परीक्षा केंद्र अचानक बदलने पर हंगामा

Sat, 02 Apr 2022 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के तीन परिसर हैं, जिनमें गंगा, यमुना और सरस्वती परिसर शामिल हैं। परीक्षा यमुना परिसर में कराई जाती है। शनिवार को बीए शिक्षाशास्त्र एवं एमए समाजशास्त्र की परीक्षा थी।
विज्ञापन
यूपीआरटीओयू लोगो - फोटो : UPRTOU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में शनिवार को परीक्षा के दौरान अचानक केंद्र बदल दिए जाने के कारण हंगामा हो गया। छात्रों को लगा कि उनकी परीक्षा छूट जाएगी तो उन्होंने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के कारण परीक्षा 40 मिनट देर से शुरू कराई जा सकी।

विज्ञापन



उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के तीन परिसर हैं, जिनमें गंगा, यमुना और सरस्वती परिसर शामिल हैं। परीक्षा यमुना परिसर में कराई जाती है। शनिवार को बीए शिक्षाशास्त्र एवं एमए समाजशास्त्र की परीक्षा थी। परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक थी। परीक्षार्थी जब यमुना परिसर मेें पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि वहां परीक्षा नहीं होनी है। इस पर परीक्षार्थी भड़क गए और उन्होंने शोरशराबा शुरू कर दिया। कुछ परीक्षार्थियों ने नारेबाजी की। मामला बढ़ने पर परीक्षार्थियों को सरस्वती परिसर में शिफ्ट किया गया।



परीक्षार्थी सरस्वती परिसर पहुंचे और सुबह 9.40 बजे परीक्षा शुरू कराई जा सकी। चर्चा है कि एक महिला परीक्षार्थी की परीक्षा भी छूट गई। वह जब यमुना परिसर पहुंची तो वहां परीक्षा न होने की सूचना मिलने पर लौट गई। वहीं, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. प्रेम प्रकाश दुबे का कहना है कि किसी की परीक्षा छूटने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन




दरअसल, परीक्षा में बैक पेपर के परीक्षार्थी भी शामिल हो रहे थे। परीक्षार्थियों की संख्या अधिक थी और पूर्व में इसका निर्धारण नहीं हो सका था। ऐसे में यमुना परिसर में जगह कम पड़ गई और अतिरिक्त परीक्षार्थियों को सरस्वती परिसर में शिफ्ट कर दिया गया। परीक्षा शुरू होने में जितनी देर हुई, परीक्षार्थियों को उतना अतिरिक्त समय दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें