85 अंकों की होगी प्रारंभिक परीक्षा
स्टार्फ नर्स भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 85 अंकों की होगी। वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 170 प्रश्न होंगे और इन्हें हल करने के लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान के 30 सवाल, सामान्य हिंदी के 20 और मुख्य विषय नर्सिंग के 120 प्रश्न होंगे।
निरीक्षक के नौ पदों के लिए इंटरव्यू 21 को
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) प्रशासनिक सुधार विभाग में निरीक्षक के नौ पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इनमें पांच पद अनारक्षित, तीन पद अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित है। इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 21 नवंबर 2023 को दो सत्रों में सुबह नौ बजे और दोपहर एक बजे से होंगे। इंटरव्यू के लिए 30 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। साक्षात्कार की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।