फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2023 : पटाखों के बाजार में रही रौनक, खूब बिकी मिठाइयां, आसमान छू रहे फूल के दाम

Sun, 12 Nov 2023 02:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में अस्थाई तौर पर पटाखों की दुकानें कुल 14 स्थानों पर लगी हैं। रविवार को दिवाली के मौके पर सुबह से ही पटाखों की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पटाखा बाजार में फैंसी पटाखें लोगों ने ज्यादा पसंद किए।
विज्ञापन
पटाखों की खरीदारी करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के दिन पटाखों का बाजार खूब गर्म रहा। तमाम मैदानों में सजी पटाखों की दुकानों पर लोगों ने रविवार शाम तक जमकर खरीदारी की। इस दौरान फैंसी पटाखे की धूम रही। एक अनुमान के मुताबिक सिर्फ दिवाली पर ही 10 करोड़ रुपये से ज्यादा के पटाखे बिक गए।

प्रयागराज में अस्थाई तौर पर पटाखों की दुकानें कुल 14 स्थानों पर लगी हैं। रविवार को दिवाली के मौके पर सुबह से ही पटाखों की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पटाखा बाजार में फैंसी पटाखें लोगों ने ज्यादा पसंद किए। तेज आवाज वाले पटाखे बाजारों में कम दिखे। दुकानदार पवन और विक्रम पटेल ने बताया कि इको फ्रेंडली पटाखों की खूब बिक्री हुई।

विज्ञापन


मो. कादिर ने बताया कि स्काई शॉट, सुपर स्टार रॉकेट, पांच रंग छोड़ने वाले अनार, पैराशूट, फ्लावर ग्रीन, ड्रैगन आदि पटाखे भी लोगों ने पसंद किए। ड्रोन पटाखा भी लोगों ने खरीदा। परंपरागत फुलझड़ी, चकरी, अनार, रॉकेट भी लोगों ने खरीदे। इसी तरह लाई-लावा, चीनी से बने खिलौने की बिक्री ने भी रविवार को जोर पकड़ा। दिवाली पर पूजन के लिए लक्ष्मी, गणेश, भगवान शंकर, कुबेर, हनुमान जी, सरस्वती मां की मूर्तियां भी शाम तक बिकती रहीं। वहीं दूसरी ओर मिठाइयों की दुकानों पर भी सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

मेवे से बनी मिठाइयों के साथ मोतीचूर के लड्डू आदि भी खूब बिके। नेतराम में 250-250 ग्राम के वजन वाला मोतीचूर का लड्डू भी लोगों ने पसंद किया। भगवान दास प्रहलाद दास में भी मेवे की मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। सैनिक स्वीटस, सुलाकी लाल, कामधेनू स्वीटस, जगराम आदि दुकानों पर भी कई क्विंटल मिठाई बिक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 रुपये प्रति पीस तक बिका कमल का फूल

दिवाली पूजन में कमल के फूल का विशेष महत्व है। इसी वजह से रविवार को तमाम फूल की मंडियों में कमल के फूल की सर्वाधिक मारामारी रही। रामबाग में सुबह कमल के प्रति फूल की 100 रुपये तक की कीमत वसूली गई। पुराने यमुना पुल के पास भी कमल का फूल 50 से 100 रुपये में बिका। इसी तरह घरों को सजाने के लिए गेंदे के फूल की लड़ियां भी लोगों ने खरीदी। बाजारों में 500 रुपये तक की लड़ियां मौजूद रही। अशोक के पत्ते, आम के पत्ते की माला भी लोगों ने अपने घरों में सजाई। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल का अनुमान है रविवार को ही जिले में फूलों का पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें