अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को दी जानकारी
जब अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में धरना और ज्ञापन देने पहुंचे तो आयोग के प्रतिनिधि ने उन्हें बताया कि शासन को ईमेल के माध्यम से डाटा प्रेषित किया जा चुका है। डाटा की प्रमाणित हार्डकॉपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भी उपलब्ध करा दी गई है। डाटा न भेजे जाने के कारण ही कृषि प्राविधिक सहायक की नई भर्ती फंसी हुई थी।
यूपीएसएसएससी को कृषि प्राविधिक सहायक के 3446 पदों का अधिचायन महीनों पहले मिल चुका है और इस भर्ती का विज्ञापन भी तैयार है। आयोग को डाटा मिलने का इंतजार था। आयोग जल्द ही नई भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा। यूपीपीएससी में ज्ञापन देने वालों में कृषि प्रतियोगी छात्र अभिनव मिश्रा, विशाल सिंह, अमित शुक्ला, बृजेंद्र पांडेय, संतोष पांडेय, नितीश, राहुल आदि शामिल रहे।