फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC RO/ARO : कस्टडी रिमांड में मास्टरमाइंड खोलेगा राज...कहां से लीक हुआ पेपर

Wed, 08 May 2024 02:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अब तक कि जांच में यह बात सामने आई है कि प्रश्नपत्र दो जगह से लीक कराया गया। परीक्षा वाले दिन प्रश्नपत्र प्रयागराज के ही बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज से लीक कराया गया। हालांकि, एक अहम खुलासा यह भी हुआ है कि परीक्षा के एक दिन पहले ही मेजा निवासी मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा को एक सीरीज का प्रश्नपत्र मिल गया था।
विज्ञापन
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरओ/एआरओ परीक्षा पेपर लीक प्रकरण की जांच एसटीएफ को सौंपे जाने के बाद अब जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना है। एसटीएफ की जांच में इस बात का पता लगेगा कि मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा ने परीक्षा का प्रश्नपत्र कहां से लीक कराया। इसके लिए उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी है।

विज्ञापन


अब तक कि जांच में यह बात सामने आई है कि प्रश्नपत्र दो जगह से लीक कराया गया। परीक्षा वाले दिन प्रश्नपत्र प्रयागराज के ही बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज से लीक कराया गया। हालांकि, एक अहम खुलासा यह भी हुआ है कि परीक्षा के एक दिन पहले ही मेजा निवासी मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा को एक सीरीज का प्रश्नपत्र मिल गया था।

मामले की जांच में एसटीएफ के साथ ही कौशाम्बी व प्रयागराज पुलिस लगी रही, लेकिन अब तक यह नहीं पता चल सका है कि मास्टरमाइंड ने पेपर कहां से लीक कराया। आशंका जरूर जताई गई है कि उसने प्रिंटिंग प्रेस या ट्रांसपोर्ट एजेंसी से पेपर लीक कराया। हालांकि, अभी कोई पुष्ट जानकारी जांच एजेंसियों के हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन


उप्र लोक सेवा आयोग के सचिव की ओर से सिविल लाइंस थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना एसटीएफ को सौंपने से माना जा रहा है कि जल्द इसका खुलासा होगा। सूत्रों का कहना है कि विवेचना के क्रम में मेरठ जेल में बंद राजीव नयन को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी। इसके बाद ही यह खुलासा होगा कि उसने पेपर कहां से लीक कराया।

विज्ञापन

पुलिस भर्ती पेपर लीक में गिरफ्तार हुआ था राजीव नयन

मेरठ में राजीव नयन की गिरफ्तारी पुलिस भर्ती पेपर लीक प्रकरण में हुई थी। हालांकि आरओ/एआरओ पेपर लीक प्रकरण में दर्ज मुकदमों में सिविल लाइंस व मंझनपुर पुलिस ने भी उसका बी वारंट तामील करवाकर अपने केस में आरोपी बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जेल भेजे जाने से पहले उससे हुई पूछताछ के आधार पर ही एसटीएफ ने आरओ/एआरओ पेपर लीक प्रकरण में अन्य गिरफ्तारियां की। हालांकि,यह नहीं पता चला कि उसने परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक कहां से कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें