नामांकन पत्रों की जांच के बाद बचे प्रत्याशियों की सूची
फूलपुर
प्रत्याशी दल
अमर नाथ सिंह मौर्य सपा
जगन्नाथ पाल बसपा
प्रवीण कुमार सिंह पटेल भाजपा
जिला जीत भारतीय बहुजन अवाम पार्टी
प्रमोद कुमार पटेल सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी
महिमा पटेल अपना दल कमेरावादी
मुशीर अहमद सिद्दीकी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक
योगेश कुमार कुशवाहा प्रगतिशील समाज पार्टी
लालाराम सरोज प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा
सुनील कुमार भागीदारी पार्टी (पी)
संगीता यादव सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभाष पार्टी)
संजीव कुमार मिश्रा युवा विकास पार्टी
अखिलेश त्रिपाठी निर्दलीय
नफीस अहमद निर्दलडॉ.नीरज निर्दलीय
इलाहाबाद
उज्ज्वल रमण सिंह कांग्रेस
नीरज त्रिपाठी भाजपा
रमेश पटेल बसपा
अजीत कुमार पटेल प्रगतिशील समाज पार्टी
राजधर सिंह पटेल राष्ट्रीय समाज दल (आर)
राजेंद्र प्रसाद प्रजापति भागीदारी पार्टी (पी)
शिव प्रसाद विश्वकर्मा सम्यक पार्टी
सर्वजीत सिंह कमेरा समाज पार्टी
हेमराज सिंह पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
हंसराज कोल अपना दल कमेरावादी
अनुज स्वरूप शुक्ला निर्दल
अवनीश कुमार निर्दल
गीतारानी शर्मा निर्दलगोपाल स्वरूप जोशी निर्दल
दावेदार के पैसे हो गए चोरी, नहीं जमा कर पाया जमानत राशि
लोकसभा का चुनाव लड़ने के इच्छुक कई दावेदार 10 प्रस्तावक भी नहीं जुटा पाए। इलाहाबाद सीट के लिए नामांकन करने वाले तीन प्रत्याशियों के पास 10 प्रस्ताव नहीं थे। इतना ही नहीं एक ने शपथ पत्र जमा नहीं किया था और एक अन्य ने हस्ताक्षर नहीं किया। नामांकन करने वालों में एक दावेदार ऐसा भी रहा जिसने जमानत राशि ही जमा नहीं की थी। दावेदार का कहना था कि उसके पैसे चोरी हो गए। इसी तरह से फूलपुर सीट के लिए नामांकन करने वाले दो दावेदार भी 10 प्रस्तावक नहीं ला पाए। ज्यादातर दावेदारों ने नामांकन फार्म ही पूरा नहीं भरा था। इन वजहों से इनके नामांकन फार्म निरस्त कर दिए गए।
लगेगी एक-एक बैलेट यूनिट
इलाहाबाद और फूलपुर दोनों ही लोकसभा सीटों पर एक-एक बैलेट यूनिट से ही चुनाव होगा। एक बैलेट यूनिट में प्रत्याशियों के लिए 16 कॉलम होते हैं। हालांकि, एक कॉलम नोटा के लिए होता है। ऐसे में अधिकतम 15 प्रत्याशी हैं तो एक ही बैलेट यूनिट से मतदान होगा। नामांकन पत्रों की जांच के बाद इलाहाबाद में 14 और फूलपुर में 15 प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं। ऐसे में दोनों सीटों पर मतदान के लिए एक ही बैलेट यूनिट की जरूरत होगी।
फूलपुर में दो तथा इलाहाबाद में एक महिला उम्मीदवार
फूलपुर के लिए तीन महिलाओं ने नामांकन किया था, लेकिन इनमें से दो ही प्रत्याशियों अपना दल कमेरावादी की महिमा पटेल तथा सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी की संगीता यादव के पर्चे वैध पाए गए। वहीं इलाहाबाद सीट के लिए चार महिलाओं ने नामांकन किया था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सिर्फ निर्दलीय गीतारानी ही मैदान में हैं। तीन के नामांकन निरस्त हो गए।
कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकते हैं व्यय संबंधी शिकायतें
निर्वाचन व्यय के संबंध में भ्रष्ट आचरण की शिकायतों के लिए कोषागार में कंट्रोल रूम खोला गया है। इसके फोन नंबर 0532-2990390, 053-2990391 और 0532-2990392 पर चुनाव को लेकर संदिग्ध लेनदेन, प्रलोभन आदि की शिकायत की जा सकती है।
प्रेक्षकों से की जा सकती है शिकायत
फूलपुर लोकसभा क्षेत्र की निर्वाचन प्रेक्षक डॉ. बी.महेश्वरी और इलाहाबाद के डॉ. मानिक जी. गुरसाल प्रयागराज में मौजूद हैं। दोनों ही प्रेक्षक सर्किट हाउस में सुबह 9.30 से 10.30 बजे के बीच मौजूद रहेंगे। प्रत्याशी, राजनैतिक दल तथा अन्य कोई भी व्यक्ति इस दौरान निर्वाचन संबंधी शिकायत कर सकता है। प्रेक्षक डॉ. बी.महेश्वरी का मोबाइल नंबर 9118750278 तथा फोन नंबर 0532-2990411 है। वहीं डॉ. मानिक का मोबाइल नंबर 9129550278 व फोन नंबर 0532-2990412 है।