फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : स्टाफ नर्स के अभ्यर्थियों को राहत, आवेदन तिथि बढ़ी, जानें कब है अंतिम तिथि

Mon, 15 Nov 2021 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज

सार

यूपीपीएससी की वेबसाइट में गड़बड़ी के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र सब्मिट नहीं कर सके थे। आवेदन पत्र सब्मिट करने के बाद उसकी हार्टकॉपी आयोग में जमा करनी है। वेबसाइट काम न करने के कारण कई दिनों से अभ्यर्थी आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
prayagraj news : स्टाफ नर्स। - फोटो : sociol media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष/महिला) परीक्षा-2021 के अभ्यर्थियों को राहत प्रदान करते हुए ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की तिथि 19 नवंबर तक बढ़ा दी है। स्टाफ नर्स की परीक्षा में निर्धारित कटऑफ के तहत संबंधित अभ्यर्थियों को 13 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने का समय दिया गया था। वेबसाइट में गड़बड़ी के कारण हजारों अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह गए। अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से अभ्यर्थियों को अब आवेदन का मौका मिल गया है।

विज्ञापन


आयोग ने स्टाफ नर्स के 3012 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। लिखित परीक्षा के आधार पर आयोग ने तीन नवंबर को विज्ञप्ति जारी करते हुए निर्धारित कटऑफ के तहत अभ्यर्थियों को 13 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सब्मिट करने का समय दिया था। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को 18 नवंबर को शाम पांच बजे तक आवेदन की हार्डकॉपी आयोग में जमा करनी थी, लेकिन आयोग की वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही थी। तकरीबन 21 हजार अभ्यर्थियों को यह प्रक्रिया पूरी करनी थी, जिनमें से 5400 अभ्यर्थी वेबसाइट के ठीक से काम न करने के कारण इस प्रक्रिया से वंचित रह गए। 

विज्ञापन

अभ्यर्थी मांग रहे थे कि ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए। अभ्यर्थियों का कहना था कि अगर अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई गई तो वह स्टाफ नर्स की नौकरी से वंचित रह जाएंगे। फिलहाल आयोग ने उन्हें राहत देते हुए ऑनलाइन ओवदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 नवंबर और ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद फॉर्म सेट समस्त अभिलेखों सहित आयोग कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 नवंबर कर दी है।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण किए बिना केवल समस्त अभिलेख आयोग कार्यालय में प्रेषित किए हैं, ऐसे प्रकरणों पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें