आयोग की वेबसाइट पर है पूरी जानकारी
पुनर्विज्ञापन के अनुसार वर्ष 2017 के विज्ञापन के तहत आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को पुन: आवेदन करने या शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थी अगर अपनी पंजीकरण संख्या एवं विवरण की जानकारी चाहते हैं तो आयोग की वेबसाइट पर ‘कैंडीडेट सेगमेंट/डाउनलोड सेगमेंट’ में ‘नो योर रजिस्ट्रेशन नंबर’ पर क्लिक करके वांछित सूचनाएं भरकर अपनी पंजीकरण संख्या जान सकते हैं। अभ्यर्थी अगर आवेदन की डुप्लीकेट प्रति निकालना चाहते हैं तो ‘प्रिंट डीटेल्ड अप्लीकेशन फॉर्म’ पर क्लिक करके एवं वांछित सूचनाएं भरकर आवेदन पत्र निकाल सकते हैं।
इसके अलावा ऐसे पुरुष अभ्यर्थी जो 12 जनवरी 2017 को जारी विज्ञापन के अनुसार अनिवार्य शैक्षिक अर्हता धारित न करने के कारण आवेदन से वंचित रह गए थे और जो उच्च न्यायालय के 25 जनवरी 2018 को जारी आदेश के क्रम में संशोधित उत्तर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ नर्सिंग (अराजपत्रित) सेवा (पंचम संशोधन) नियमावली-2019 के अनुसार 20 मार्च 2017 तक शैक्षिक अर्हता पूरी करते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन वही अभ्यर्थी कर सकेंगे, जिनकी आयु एक जुलाई 2017 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष थी।