आयोग को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए छह हजार से अधिक पदों, राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए साढ़े तीन सौ पदों और राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती के लिए तकरीबन एक हजार पदों के अधियाचन काफी पहले मिल चुके हैं। इसके साथ ही सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा, खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षा एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए भी आयोग को रिक्त पदों के अधियाचन मिल चुके हैं।
11 फरवरी 2024 को हुई आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 में अगर पेपर लीक का विवाद सामने न आता तो आयोग के कैलेंडर में शामिल बाकी परीक्षाओं का आयोजन भी समय से हो जाता। ऐसे में नई भर्तियां शुरू करने का रास्ता साफ हो जाता। आयोग के सूत्रों का कहना है कि पुरानी भर्तियां पूरी होने के बाद ही नई भर्तियां शुरू किए जाने की तैयारी है।