छात्रों ने उनसे पूछा कि यह स्पष्ट रूप से बताएं कि पीसीएस-2021 में स्केलिंग होगी या नहीं। पुष्कर श्रीवास्तव ने संजय सिंह केस पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में स्केलिंग की जाती है।
हालांकि छात्र उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। छात्र चाहते हैं कि आयोग वह फार्मूला सार्वजनिक करे, जिसके तहत स्केलिंग की जा रही है। छात्र अब इस मसले पर अपनी बात रखने के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलन का समय मांगेंगे। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन एवं घेराव में उत्कर्ष द्विवेदी, राणा सिंह, अवनीश राय, सतीश सिंह, विवेक कुमार, उत्तम कुमार पांडेय, सुशील कुमार आदि शामिल रहे।
‘स्केलिंग को लेकर छात्रों में भ्रम की स्थिति है। संजय सिंह केस पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में हर परीक्षा में एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर स्केलिंग एवं मॉडरेशन कराया जा रहा है।’ जगदीश, सचिव, यूपीपीएससी