फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC NEWS : पीसीएस मेंस के लिए 14 दिसंबर तक करें आवेदन

Sun, 29 Nov 2020 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
uppsc
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 24 नवंबर को जारी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में सफल 5535 अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 14 दिसंबर तक मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार की गलती सुधारने के लिए एक मौका दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग के होमपेज पर जाकर 14 दिसंबर तक गलती सुधार कर सकते हैं। 
विज्ञापन


आयोग की ओर से बताया गया कि जाति प्रमाणपत्र, स्वतंत्रता सेनानी, दिव्यांगता प्रमाणपत्र सहित अन्य के प्रारूप की पीडीएफ फाइल वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन भरे गए आवेदन को प्रिंट करके, उसके साथ सभी प्रमाणपत्रों को संलग्न करके एक लिफाफे में भरकर पता लिखी हुई पर्ची के साथ 21 दिसंबर को शाम पांच बजे तक जमा कर सकते हैं।

अभ्यर्थी आवेदनपत्र के प्रिंट को डाक से सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेज सकते हैं। परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा किया जाएगा। आवेदन पूरा करने के बाद अभ्यर्थी शुल्क एसबीआई के एमओपीएस पेज पर जाकर जमा कर सकते हैं। शुल्क डेबिट, क्रेडिट कार्ड, चालान के जरिए जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें