उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के तहत एलोपैथिक चिकित्साधिकारी, श्रेणी-2 (लेवल-2) फोरेंसिक विशेषज्ञ के 75 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। हालांकि आयोग ने 25 पदों पर ही अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण 52 पद खाली रह गए।
आयोग ने फोरेंसिक विशेषज्ञ 75 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू छह एवं सात अक्तूबर को आयोजित किया था। 75 पदों में 32 पद अनारक्षित, 20 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 15 पद अनुसूचित जाति, एक पद अनुसूचित जनजाति और सात पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित थे। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण अनारक्षित श्रेण्ी के नौ, ओबीसी वर्ग के 20, अनुसूचित जाति श्रेणी के 15, अनुसूचित जनजाति श्रेणी का एक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित सात पद रिक्त रह गए, जिनके पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है।
जिन अभ्यर्थियों को फोरेंसिक विशेषज्ञ के पद पर सफल घोषित किया गया है, उनमें वेदांत कुलश्रेष्ठ, नवल कुमार सिंह, आदित्य सक्सेना, ऋषभ कुमार सिंह, अनिल यादव, आदित्य आनंद, शिंटो, विनोद कुमार केएन, राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, भुवनेश सिंह, सुनील, प्रभात कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, कीर्ति वर्धन सिंह, अमरेंद्र कुमार, अभिषेक शर्मा, गुरदीप सिंह, अंकित कुमार, प्रदीप, सत्य प्रकाश दीक्षित, डॉ. कुलदीप पांडेय एवं रूप नारायण झा के नाम शामिल हैं। आयोग के उप सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के नाम के सामने औपबंधिक यानी प्रोविजनल शब्द अंकित है, उनका चयन आयोग में वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने का औपबंधिक रहेगा।
सहायक निदेशक के पद पर विनय का चयन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संस्कृति विभाग के तहत सहायक निदेशक (कलात्मक वस्तुएं) के एक अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इस पद पर विनय कुमार सिंह को चयनित घोषित किा गया है। साक्षात्कार 20 अक्तूबर को आयोजित किया गया था।