फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : यूपीपीएससी ने प्रशिक्षित सहायक अध्यापक परीक्षा के प्रश्नपत्र व उत्तर आयोग की वेबसाइट पर जारी

Thu, 15 Jan 2026 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (प्रा.) परीक्षा 2025 के अंतर्गत वाणिज्य, सामान्य अध्ययन एवं गृह विज्ञान विषय की परीक्षा 21 दिसंबर को एक ही सत्र में आयोजित की थी।
विज्ञापन
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (प्रा.) परीक्षा 2025 के अंतर्गत वाणिज्य, सामान्य अध्ययन एवं गृह विज्ञान विषय की परीक्षा 21 दिसंबर को एक ही सत्र में आयोजित की थी। परीक्षा से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रकार के सामान्य अध्ययन एवं वाणिज्य विषय के प्रश्नपत्र तथा उत्तर आयोग की वेबसाइट पर स्कैन कर 20 जनवरी तक उपलब्ध करा दिए गए हैं।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित प्रश्न-पुस्तिका के बार कोड क्रमांक 6056137 के आधार पर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को आयोग द्वारा प्रदर्शित प्रश्नोत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो, तो वह निर्धारित प्रारूप पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है।

आपत्ति दर्ज करते समय प्रश्न-पुस्तिका के बारकोड क्रमांक 6056137 का उल्लेख करना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रश्न-पुस्तिका में अंकित प्रश्नों की क्रम संख्या, आयोग द्वारा प्रदर्शित उत्तर तथा आपत्ति के रूप में प्रस्तावित सही उत्तर को विकल्प ए, बी, सी या डी के साथ स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर ही प्रश्नोत्तर का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार आपत्ति प्रस्तुत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें