फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : शर्तें पूरी न करने पर आरओ-एआरओ के 112 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त

Thu, 15 Jan 2026 08:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) मुख्य परीक्षा 2023 के आवेदन पत्रों की जांच के बाद 112 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) मुख्य परीक्षा 2023 के आवेदन पत्रों की जांच के बाद 112 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। यह कार्रवाई विज्ञापन में निर्धारित शर्तों का पालन नहीं करने पर की गई है। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए हैं। वह 20 जनवरी तक डाक के जरिये आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग के उप सचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी के अनुसार, कई अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा का आवेदन पत्र अंतिम तिथि सात नवंबर तक आयोग कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया। इसके अलावा विज्ञापन के प्रस्तर-11 के नोट और मुख्य परीक्षा के आवेदन के लिए 17 अक्तूबर को जारी पत्र के प्रस्तर-3 की शर्तों का पालन न करने पर 69 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए हैं।मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्रों की जांच में यह भी पाया गया कि तीन अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा का आवेदन पत्र संलग्न नहीं किया और केवल शैक्षिक अभिलेख ही प्रस्तुत किए। वहीं, तीन अन्य अभ्यर्थियों के आवेदन भी शर्तें पूरी न करने पर खारिज कर दी गईं।

वहीं, एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा में सफल तीन अभ्यर्थियों द्वारा कंप्यूटर से संबंधित सीसीसी के स्थान पर अन्य प्रमाणपत्र संलग्न किए गए। जो विज्ञापन में निर्धारित अर्हता के अनुरूप नहीं पाए गए। इसी तरह एक अन्य अभ्यर्थी द्वारा कंप्यूटर विषय में एमए के दौरान केवल एक पेपर (कंप्यूटर ग्रॉफियोग्राफी) पढ़ा जाना भी शर्तों से भिन्न पाया गया।
विज्ञापन


आठ अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर से संबंधित कोई भी प्रमाणपत्र संलग्न नहीं किए। जबकि एक अभ्यर्थी का ओ-लेवल प्रमाणपत्र आवेदन की अंतिम तिथि नौ नवंबर के बाद का होने की वजह से आवेदन निरस्त कर दिया गया। हाईस्कूल प्रमाणपत्र की जन्मतिथि में भिन्नता पाए जाने पर एक और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर श्रेणी परिवर्तन अनुमन्य न होने के कारण एक अन्य अभ्यर्थी का आवेदन निरस्त किया गया।

इसके अलावा 17 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन में स्वयं को डीएफएफ श्रेणी में दर्शाया था लेकिन मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र के साथ संबंधित प्रमाणपत्र संलग्न नहीं किए। वहीं, नौ अन्य अभ्यर्थियों के आवेदन भी शर्तें पूरी न करने पर खारिज कर दिए गए। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों को आवेदन निरस्तीकरण पर आपत्ति है, वे अपना प्रत्यावेदन 20 जनवरी के पहले पंजीकृत डाक के माध्यम से आयोग के गेट नंबर-तीन पर डाक अनुभाग के काउंटर पर प्रस्तुत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें