बेरोजगार भटक रहे और पद खाली पड़े हैं
पूर्व में मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी किया गया था कि रिटायरमेंट से दो साल पहले रिक्त होने जा रहे पदों का विवरण तैयार कर लिया जाए, ताकि भर्ती के लिए आयोग को सही समय पर अधियाचन भेजा जा सके। समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि पद रिक्त होने के बावजूद बेरोजगार नौकरी के लिए भटक रहे हैं और अन्य अफसरों से बीडीओ काम लिया जा रहा है। कई जगह एडीओ कोऑपरेटिव को बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रशांत का आरोप है कि इससे सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिल रहा है और विकास कार्य भी बाधित हो रहे हैं। प्रतियोगी छात्रों की ओर से समिति ने कई बार शासन को पत्र भेजकर बीडीओ के सभी रिक्त पदों को भरने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बार पीसीएस के 250 पदों पर भर्ती के लिए 605023 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। यानी एक पद 2420 दावेदार हैं। ऐसे में स्पर्धा बढ़ गई है। समिति ने फिर मांग की है कि बीडीओ के सभी रिक्त पदों पर पीसीएस-2022 के तहत भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए।