फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : आयोग ने जारी किया विभागीय परीक्षाओं का परिणाम, इन नई परीक्षाओं के लिए आवेदन भी मांगे

Fri, 10 May 2024 05:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन सभी के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसमें परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अधिकारी, जिलों के नाम और जिन विषयों में वे उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, उनके नाम शामिल हैं। इसके साथ ही आयोग ने उत्तर प्रदेश शासन के अधीन कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों की विभागीय परीक्षाएं-2024 के लिए भी आवेदन मांगे लिए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश शासन के अधीन विभिन्न विभागाें के अधिकारियों/कर्मचारियों की विभागीय परीक्षाएं-2023 का परिणाम जारी कर दिया। वहीं, आगामी विभागीय परीक्षाएं-2024 के लिए नए आवेदन भी मांग लिए हैं। परीक्षा का विस्तृत परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग ने 27 अक्तूबर से छह नवंबर 2023 तक विभागीय परीक्षाएं कराई थीं। इसके तहत आयोग ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार, वन विभाग के अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिकारी, स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग के उपनिबंधक, सहकारिता विभाग के अधिकारी, गन्ना विकास विभाग के अधिकारी और राज्य प्रशिक्षण सेवा के अधिकारी के लिए विभागीय परीक्षाएं कराई गईं थीं।

विज्ञापन


आयोग ने इन सभी के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसमें परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अधिकारी, जिलों के नाम और जिन विषयों में वे उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, उनके नाम शामिल हैं। इसके साथ ही आयोग ने उत्तर प्रदेश शासन के अधीन कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों की विभागीय परीक्षाएं-2024 के लिए भी आवेदन मांगे लिए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है।

इस बार आयोग ने उत्तर प्रदेश एवं पंचायत लेखा परीक्षा सेवा के अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, वन विभाग के अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिकारी, स्टांप और निबंधन विभाग के अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी, गन्ना विकास विभाग के अधिकारी, राज्य रोजगार सेवा के अधिकारी और राज्य प्रशिक्षण सेवा के अधिकारी की विभागीय परीक्षाओं के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


विभागीय परीक्षाओं के संयोजक एवं आयोग परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार परीक्षा में शामिल होने वाले कार्मिकों को अपने आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी से अग्रसारित कराकर 10 जून तक आयोग कार्यालय को स्पीड पोस्ट या हाथोंहाथ उपलब्ध कराना है। आवेदन पत्र का प्रारूप संबंधित विभागों को भी प्रेषित किया जाएगा। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। परीक्षा आयोग के परीक्षा हॉल में कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें