फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों को नियुक्ति के लिए करना होगा इंतजार

Sat, 14 Jan 2023 10:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। आयोग पहले चरण में 73 और दूसरे चरण में 25 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति भी शासन को भेजा चुका है।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए इंतजार करना होगा। पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे और इस प्रक्रिया में कम से कम तीन माह का वक्त लगेगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। आयोग पहले चरण में 73 और दूसरे चरण में 25 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति भी शासन को भेजा चुका है। शासन को अब तक 128 में से 98 चयनितों की नियुक्ति की संस्तुति मिलनी है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग की तैयारी पूरी कर ली है।

हालांकि, काउंसलिंग तभी शुरू होगी, जब पुलिस वेरिफिकेशन एवं मेडिकल की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मेडिकल कौंसिल की बैठक प्रत्येक माह के आखिरी बृहस्पतिवार को लखनऊ में होती है। मेडिकल के लिए एक बार में 25 से 30 अभ्यर्थी बुलाए जाते हैं। ऐसे में मेडिकल की प्रक्रिया पूरी होने में ही कम से कम तीन माह का वक्त लगेगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से चयनितों को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि, शासन को संस्तुति मिलने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से 98 चयनित अभ्यर्थियों के नाम की फीडिंग ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए की जा चुकी है। निदेशालय को अब पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही एक-दो दिनों के भीतर ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें