फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : इन्वेस्टर्स समिट में रविवार को 33554 करोड़ के निवेश का तैयार होगा आधार

Sat, 14 Jan 2023 09:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में औद्योगिक विकास को लेकर रविवार को एक नया अध्याय लिखे जाने की तैयारी है। इन्वेस्टर्स समिट में 33554 करोड़ रुपये के निवेश का आधार तैयार किया जाएगा। इनमें से कई औद्योगिक इकाइयों के एमओयू पर भी हस्ताक्षर की उम्मीद है।
विज्ञापन
up investor summit - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में औद्योगिक विकास को लेकर रविवार को एक नया अध्याय लिखे जाने की तैयारी है। इन्वेस्टर्स समिट में 33554 करोड़ रुपये के निवेश का आधार तैयार किया जाएगा। इनमें से कई औद्योगिक इकाइयों के एमओयू पर भी हस्ताक्षर की उम्मीद है। इससे 17 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से रोजगार मिलेगा। इन्वेस्टर्स समिट रविवार को दिन में 12 बजे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में आयोजित होगा। करीब तीन घंटे तक चलने वाले कार्यक्रम में उद्योग के अलावा कृषि समेत अन्य क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को गति देने वाले प्रमुख लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन


इसी के साथ 33554 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें से 32 हजार करोड़ से अधिक के प्रस्ताव तो यूपीसीडा के पास आए हैं। इसमें वरुण वेबरेज की ओर से 1050 करोड़ रुपये की लागत से पेप्सिका का प्लांट लगाया जाएगा, जिसके लिए जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है। 22500 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीन अमोनिया की फैक्ट्री का प्रस्ताव भी आया है। कई अन्य प्रस्ताव भी आए हैं।

इनके अलावा उपायुक्त उद्योग के पास 50 करोड़ से कम लागत वाले इकाइयों के 100 से अधिक प्रस्ताव आए हैं। इन पर कुल 1100 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च होगी। संयुक्त आयुक्त उद्योग लालजीत ने बताया कि फरवरी में लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होना है। यहां आए सभी प्रस्ताव वहां रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि  रविवार को होने वाले समिट में औद्योगिक विकास मंत्री मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत अनेक नेता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें