फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार जिम संचालक की मौत, दो दोस्त घायल

Thu, 15 Jan 2026 08:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज के झलवा निवासी बाइक सवार जिम संचालक नवरंग यादव (30) की डिवाइडर से टकरा कर मौत हो गई। हादसे में दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान सभी पार्टी कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज के झलवा निवासी बाइक सवार जिम संचालक नवरंग यादव (30) की डिवाइडर से टकरा कर मौत हो गई। हादसे में दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान सभी पार्टी कर घर लौट रहे थे। एयरपोर्ट थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। धूमनगंज के झलवा निवासी जिम संचालक नवरंग यादव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह मंगलवार को अपने दोस्त झलवा निवासी आशुतोष गुप्ता, मिर्जापुर निवासी शौर्य चतुर्वेदी, झारखंड निवासी प्रियांशु सिंह और उसकी महिला मित्र के साथ एयरपोर्ट के पास पार्टी करने गया था।

विज्ञापन


देर रात करीब दो बजे एक बाइक से नवरंग, आशुतोष व शौर्य जबकि दूसरी बाइक से प्रियांशु व युवती घर लौट रहे थे। मोहनी चौराहे के पास नवरंग की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में नवरंग, आशुतोष व शौर्य घायल हो गए। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने नवरंग को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, आशुतोष को भर्ती करने के साथ ही शौर्य का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने बुधवार को मृतक का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से नवरंग की मां उषा देवी और भाई रवि यादव व कुंवर सिंह यादव समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किए दोस्तों के बयान

पुलिस जांच में पता चला कि शौर्य चतुर्वेदी व प्रियांशु सिंह प्रयागराज के झलवा में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करते हैं। आशुतोष निजी कंपनी में काम करता है जबकि युवती दिल्ली में रहकर सीए की तैयारी करती है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को माघ मेला घूमने आई थी। थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि मृतक के दोस्तों से पूछताछ में डिवाइडर से बाइक टकराने की बात सामने आई है। हालांकि, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें