सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र जारी
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/ विशेष चयन) परीक्षा 2021 सूबे के पांच जिलों प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर तथा बरेली में 29 मई को आयोजित होगी। प्रश्नगत परीक्षा के प्रवेश पत्र एवं परीक्षा कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट - https/uppsc.up.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा से 30 मिनट पहले केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पूर्व प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रश्न पत्र की परीक्षा सुबह 9 से साढ़े 11 बजे के बीच संपन्न होगी। द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर 02 से साढ़े 04 बजे के बीच संपन्न होगी।