फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सरस्वती हाईटेक सिटी में घर का सपना हुआ महंगा, इतने रुपये प्रतिवर्ग मीटर की हुई बढ़ोत्तरी

Wed, 18 May 2022 10:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरस्वती हाईटेक सिटी में आवासीय प्लाट के आवंटन की कवायद एक बार फिर शुरू की गई है। अफसरों के अनुसार जल्द ही इसके लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। आवेदन और आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी लेकिन सभी तरह की सुविधाओं से युक्त इस सिटी में जमीन की कीमत में भी बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : सरस्वती हाईटेक सिटी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरस्वती हाईटेक सिटी में घर का सपना और महंगा हो गया है। जमीन की कीमत में प्रति वर्गमीटर 2100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसकी वजह से सबसे छोटे 119 वर्गमीटर के प्लाट की करीब ढाई लाख रुपये अधिक कीमत देनी होगी।

विज्ञापन



सरस्वती हाईटेक सिटी में आवासीय प्लाट के आवंटन की कवायद एक बार फिर शुरू की गई है। अफसरों के अनुसार जल्द ही इसके लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। आवेदन और आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी लेकिन सभी तरह की सुविधाओं से युक्त इस सिटी में जमीन की कीमत में भी बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। शुरुआती दिनों में जमीन की कीमत प्रति वर्गमीटर 17900 रुपये थी, जो अब बढ़कर 20 हजार रुपये हो गई है।

विज्ञापन

2016 में हुई थी योजना की शुरुआत
अफसरों का कहना है कि इस योजना की 2016 में शुरुआत हुई थी। इसके बाद से आसपास क्षेत्रों में जमीन की कीमत में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। इसकी तुलना में 20 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर बहुत अधिक कीमत नहीं है। वहीं यूपीएसआईडीए के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप सत्यार्थी का कहना है कि आवासीय भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही विज्ञापन निकाला जाएगा।


तीन तरह के हैं भूखंड
सरस्वती हाईटेक सिटी में कुल 2102 आवासीय प्लाट हैं। इनमें से 802 का आवंटन 2016-17 में हो चुका है लेकिन इसके बाद प्रक्रिया रोक दी गई। अब शेष1300 प्लाट के जल्द आवंटन की प्रक्रिया शुरू होनी है। क्षेत्रफल की दृष्टि से इनमें तीन तरह के प्लाट हैं। सबसे छोटे प्लाट 119 वर्गमीटर के हैं। इसके अलावा 200 और 297 वर्गमीटर के प्लाट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें