फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएचईएससी : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के प्रवेशपत्र जारी, गलत आईडी पर फीस जमा करने से फंस गए 300 प्रवेशपत्र

Mon, 22 Nov 2021 09:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

अशासकीय महाविद्यालयों में 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 2002 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए 30 अक्तूबर को पहले चरण और 13 नवंबर को दूसरे चरण की लिखित परीक्षा हो चुकी है।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए 28 नवंबर को होने जा रही तीसरे और आखिरी चरण की लिखित परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं। हालांकि इस बार भी गलत आईडी पर फीस जमा करने के कारण प्रवेशपत्र जारी न होने के सैकड़ों मामले सामने आए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित होना पड़ेगा।

विज्ञापन


अशासकीय महाविद्यालयों में 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 2002 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए 30 अक्तूबर को पहले चरण और 13 नवंबर को दूसरे चरण की लिखित परीक्षा हो चुकी है। तीसरे चरण की परीक्षा 28 नवंबर को होने जा रही है। यह परीक्षा प्रयागराज के 32 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। तीसरे चरण की परीक्षा में तकरीबन 33 हजार अभ्यर्थियों को शामिल होना है। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से 11 और अपराह्न दो से चार बजे तक प्रस्तावित है। तीसरे चरण में 13 विषयों की परीक्षा होनी है।

पहली पाली में छह विषयों संगीत तबला, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान, अंग्रेजी, प्राचीन इतिहास एवं अर्थशास्त्र और दूसरी पाली में सात विषयों शिक्षाशास्त्र, गणित, उर्दू, विधि, भौतिक विज्ञान, ड्राइंग और बायाकेमेस्ट्री विषय की परीक्षा होगी। असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 2002 पदों पर भर्ती के लिए तकरीबन एक लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। इनमें से 11 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने गलत आईडी पर फीस जमा कर दी और उनके प्रवेशपत्र जारी नहीं हो सके। इन्हीं में से तीन सौ अभ्यर्थी तीसरे चरण की परीक्षा से वंचित रह जाएंगे और बाकी अभ्यर्थी पहले दो चरणों की परीक्षा नहीं दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें