फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP :  प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 1085 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण

Sun, 03 Jul 2022 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्थानांतरित किए गए न्यायिक अधिकारियों में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रैंक के 427 न्यायिक अधिकारी, सिविल जज सीनियर डिवीजन के 233 न्यायिक अधिकारी और सिविल जज जूनियर डिवीजन के 425 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। इस आशय की अधिसूचना इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से रविवार को जारी की गई है। 
विज्ञापन
transfer - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 1085 न्यायिक अधिकारियों का एक जिले से दूसरे जिले में तबादला कर दिया है। स्थानांतरित किए गए सभी न्यायिक अधिकारियों से कहा गया है कि उन्हें हर हाल में 4 जुलाई तक अपना चार्ज हैंडओवर करना होगा। इसके साथ ही नए स्थान पर तत्काल जॉइनिंग करनी होगी।

विज्ञापन

स्थानांतरित किए गए न्यायिक अधिकारियों में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रैंक के 427 न्यायिक अधिकारी, सिविल जज सीनियर डिवीजन के 233 न्यायिक अधिकारी और सिविल जज जूनियर डिवीजन के 425 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। इस आशय की अधिसूचना इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से रविवार को जारी की गई है। 

अधिसूचना में कहा गया है, यह आदेश न्यायिक अधिकारियों द्वारा भेजे गए प्रत्यावेदन पर विचार करने के बाद ही निर्णय लिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने इससे पहले 20 जून को 619 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया था। जबकि,  उसके पहले 17 मई को 86 जिला जज रैंक के न्यायिक अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया था। हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा रविवार को जारी न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची में कहा गया है कि स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को सोमवार तक नए तैनाती स्थान पर तत्काल प्रभाव से अपना चार्ज लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें