फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

udaipur case : उदयपुर जाकर कन्हैया के परिजनों से मिला राष्ट्रीय हिंदू संगठन का प्रतिनिधिमंडल

Sun, 03 Jul 2022 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजस्थान सरकार को आगाह करते हुए कहा गया कि अगर 15 दिनों के अंदर दोनों दोषी युवकों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी नहीं दी गई तो  सम्पूर्ण देश के हिंदू सैनिक राजस्थान विधानसभा का  घेराव सैकड़ों हिंदुओं के साथ करेंगे।
विज्ञापन
Prayagraj News : कन्हैया के परिजनों से मुलाकात करते राष्ट्रीय हिंदू संगठन के लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में प्रयागराज से गया एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को उदयपुर में कन्हैया लाल के परिजनों से मिला। इस दौरान हिंदू संगठन से जुड़े अन्य राज्यों के भी कई कार्यकर्ता उदयपुर पहुंचे। वहां कन्हैयालाल को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उनके परिजनों से वार्ता की। हिंदू संगठन की ओर से परिजनों को सहयोग राशि के लिए एक लाख का चेक भी सौंपा गया। यह भी कहा गया कि आगे जो भी यथासंभव मदद होगी उसके लिए हिंदू संगठन हमेशा आगे रहेगा।

विज्ञापन



राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर उन्हें कोई विधिक सहायता की जरूरत हो तो उसके लिए भी राष्ट्रीय हिंदू संगठन तैयार है। इस दौरान राजस्थान सरकार को आगाह करते हुए कहा गया कि अगर 15 दिनों के अंदर दोनों दोषी युवकों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी नहीं दी गई तो  सम्पूर्ण देश के हिंदू सैनिक राजस्थान विधानसभा का  घेराव सैकड़ों हिंदुओं के साथ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें