फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में 2.14 लाख घट गए यूपी बोर्ड के विद्यार्थी

Tue, 12 Jan 2021 12:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
विज्ञापन
UP board - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बीच बंद चल रहे माध्यमिक विद्यालयों के नौवीं-ग्यारहवीं के विद्यार्थियों की अग्रिम पंजीकरण के लिए यूपी बोर्ड की ओर से पांच बार तिथि बढ़ाए जाने के बाद भी छात्र-छात्राओं की संख्या 2.14 लाख कम रह गई। पंजीकृत किए गए छात्र-छात्राएं वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की ओर से 2020-21 के लिए जारी नौवीं-ग्यारहवीं के आंकड़े में कुल 51,13,568 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया। यह 2019-20 में पंजीकृत 53,28,373 से 2,14,805 कम है। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी आंकड़े में नौवीं में 2021 में कुल 28,24012 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है।

इसमें 15,68,275 छात्र एवं 12,55,737 छात्राएं पंजीकृत हैं। ग्यारहवीं में  कुल 22,80,556 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है, इसमें 12,37,284 छात्र एवं 10,52,272 छात्राएं पंजीकृत हुए हैं। सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक आधार कार्ड अनिवार्य करने के बाद उसकी निगरानी और कोरोना संक्रमण के कारण छात्र-छात्राओं की संख्या घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें