फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET Exam 2021: सूबे में 2554 केंद्रों पर आज दो पाली में होगी परीक्षा, 21 लाख छात्र देंगे यूपी शिक्षक पात्रता का एग्जाम

Sun, 28 Nov 2021 09:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल होंगे 1291628 अभ्यर्थी, दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में हैं 873553 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में स्मार्ट मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट बिना कैमरे का कीपैड वाला फोन ही ले जा सकते हैं। पहली बार लाइव सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा केंद्र पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
UPTET Exam 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021(यूपीटीईटी) आज सूबे के सभी जिलों में 2554 केंद्रों पर आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 के बीच संपन्न होगी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1291628 अभ्यर्थी हैं। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर ढाई से पांच बजे के बीच संपन्न होगी।

विज्ञापन


इसमें कुल 873553 अभ्यर्थी हैं। पहली पाली के लिए 2554 और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 1747 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में प्राथमिक स्तर में 183 केंद्रों पर 84117 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर में 132 केंद्रों पर 59895अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 


परीक्षा केंद्र में स्मार्ट मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट बिना कैमरे का कीपैड वाला फोन ही ले जा सकते हैं। पहली बार लाइव सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा केंद्र पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन की ओर से सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक सूचना प्रसारित करने अथवा नकल का प्रयास करने वालों के विरुद्ध साइबर अपराध नियंत्रण कानून के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थियों को लाना होगा ये प्रमाण पत्र
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के साथ अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाण पत्र  अथवा किसी सेमेस्टर के निर्गत अंक पत्र की मूल प्रति अथवा संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य/ सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रमाणित प्रति जरूर लाना हेागा। जिस अभ्यर्थी के पास वैध प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति एवं उल्लिखित प्रमाण पत्र नहीं होगा, उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी प्रवेश पर दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों का जरूर अध्ययन कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें