फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : UPSSSC PET के लिए यूपी रोडवेज करेगा अतिरिक्त बसों का संचालन

Mon, 23 Oct 2023 11:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन को आयोग की ओर से प्रयागराज आने और यहां से जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या का आंकड़ा भेजा जा चुका है। उसी संख्या के हिसाब से ही यूपी रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।
विज्ञापन
UPSSSC PET - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 28 और 29 अक्तूबर को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए प्रयागराज में 1,74,161 अभ्यर्थियों का आवागमन हो सकता है। परीक्षा के लिए यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यूपी रोडवेज ने दोनों दिवसों पर 100 अतिरिक्त बसाें का संचालन करने की तैयारी की है।

विज्ञापन


यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन को आयोग की ओर से प्रयागराज आने और यहां से जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या का आंकड़ा भेजा जा चुका है। उसी संख्या के हिसाब से ही यूपी रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। यहां 1,00,209 अभ्यर्थी विभिन्न जिलों से आएंगे और यहां से दूसरे जिलों में जाने वालों की संख्या 73,952 है। परीक्षा के लिए सर्वाधिक 58,012 अभ्यर्थी यहां गाजीपुर से आएंगे। वाराणसी से आने वालों की संख्या 38,663 है।

इसी तरह चित्रकूट से यहां 8534 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए आना है। वहीं, प्रयागराज से कानपुर के लिए 38195, प्रयागराज से उन्नाव के लिए 16,286 और रायबरेली जाने वालों की संख्या 6145 है। बांदा जाने अभ्यर्थियों की संख्या 13,326 रहेगी। वहीं प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर के लिए 9991 और प्रतापगढ़ से वाराणसी के लिए 29,130 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए जाना है।
विज्ञापन


इन अभ्यर्थियों में से कुछ ट्रेनों में तो कुछ बसों से सफर को तरजीह दे सकते हैं। इस बारे में यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि आयोग से उन्हें अभ्यर्थियों की जो संख्या मिली है, उसी के अनुरूप तैयारी की जा रही है। परीक्षा के पहले और परीक्षा के दिन भीड़ के हिसाब से बसों का संचालन किया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

आज से अगरतला तक जाएगी कामाख्या-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

प्रयागराज छिवकी होकर चल रही 12519/12520 कामाख्या-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (साप्ताहिक) ट्रेन का संचालन अब त्रिपुरा की राजधानी अगरतला तक होगा। सोमवार 23 अक्तूबर की सुबह जब यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी आएगी तो उसका अंतिम पड़ाव कामाख्या की जगह अगरतला रहेगा।

गाड़ी संख्या 12519 का संचालन लोकमान्य तिलक से प्रत्येक रविवार व 12520 का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार को अगरतला से होगा। लोकमान्य तिलक से सुबह 7.50 बजे चलकर ट्रेन नासिक, भुसावल, इटारसी, जबलपुर होते हुए सोमवार सुबह 4.18-4.20 बजे प्रयागराज छिवकी आएगी। यहां से पंडित दीन दयाल उपाध्याय, दानापुर, पाटलिपुत्र, बरौनी, कटिहार, न्यूजलपाईगुड़ी, कामाख्या, गुवाहाटी, बदरपुर जंक्शन होते हुए शाम 5.50 बजे अगरतला पहुंच जाएगी। वापसी में अगरतला से बृहस्पतिवार सुबह 7.20 बजे चलने के बाद अगले दिन शाम 7.30-7.32 बजे प्रयागराज छिवकी व शनिवार शाम 4.15 ट्रेन लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें