तस्वीर में वर्दीधारी बेंच पर जबकि युवक जमीन पर बैठा नजर आ रहा है। यही नहीं वर्दीधारी युवक को अपने जूतों से दबाए हुए दिख रहा है। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो किसी ने इसकी शिकायत जिला पुलिस से की। लिखा कि बड़े हनुमान मंदिर मेंयुवक चोरी के आरोप में पकड़ा गया।
मंदिर में वर्दीधारी की दबंगई की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें वह एक युवक को अपने जूते से दबाए बैठा नजर आ रहा है। मामले की शिकायत में इसे बड़े हनुमान मंदिर की तस्वीर बताया गया जिस पर दारागंज इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए गए। हालांकि उनका कहना है कि तस्वीर बड़े हनुमान मंदिर की नहीं लग रही है।
विज्ञापन
तस्वीर में वर्दीधारी बेंच पर जबकि युवक जमीन पर बैठा नजर आ रहा है। यही नहीं वर्दीधारी युवक को अपने जूतों से दबाए हुए दिख रहा है। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो किसी ने इसकी शिकायत जिला पुलिस से की। लिखा कि बड़े हनुमान मंदिर में युवक चोरी के आरोप में पकड़ा गया। यह भी लिखा कि अगर वह चोर है तो भी पुलिस को दुर्व्यवहार का हक किसने दिया।
यही नहीं मंदिर में जूते पहनकर जाने को लेकर भी सवाल उठाए। ट्विटर पर मिली इस शिकायत पर दारागंज इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए गए। इस मामले में दारागंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि तस्वीर में वर्दीधारी का चेहरा नहीं दिख रहा है। खास बात यह भी है कि बैकग्राउंड को देखकर तस्वीर बड़े हनुमान मंदिर परिसर की नहीं लग रही है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।