उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2018 का रिजल्ट प्रदेश भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को एसएमएस भेजकर इसकी जानकारी दी। ज्ञात हो कि पुलिस में 42 हजार पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर को एक पाली में व 26 अक्टूबर को दो पालियों में कराई गई थी।
इसके लिए बोर्ड ने टोल फ्री नंबर - 18002669412 भी जारी किया है। जिसपर फोन करके परीक्षार्थी अपनी समस्या का निराकरण पा सकते हैं। डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया 6 दिसंबर से शुरू होगी।
ऐसे करें चेक-
1- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर क्लिक करें।
2- अब ‘आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पी0ए0सी0 के पदों पर सीधी भर्ती-2018 में अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा हेतु अर्ह अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक’’ पर क्लिक करें।
3. जहां ‘परीक्षा परिणाम हेतु यहां क्लिक करें’ लिखा है वहां क्लिक करें।
4. इसके बाद एक विंडो खुल जाएगा जिसमें पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के साथ सिक्योरिटी कोड डालकर लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
5- रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें।