फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोर वोटर को पाले में खींचने के लिए सगी बहनें आमने-सामने... ओवैसी ने इनके लिए की सभा; पल्लवी ने डाला डेरा

Sun, 19 May 2024 12:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

अपना दल के कोर वोटर को पाले में खींचने के लिए सगी बहनें आमने-सामने आ गई हैं। पीडीएम संयोजक पल्लवी पटेल ने अपना दल (कमेरावादी) उम्मीदवार के लिए डेरा डाला है। भाजपा प्रत्याशी के लिए छोटी बहन अनुप्रिया ने पल्लवी के विधान सभा क्षेत्र में चुनावी सभा की।
विज्ञापन
UP lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी संसदीय सीट पर अपना दल के कोर वोट को लेकर दो सगी बहनें आमने-सामने आ गई हैं। पीडीए संयोजक व सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने तो खुद अपना प्रत्याशी उतारकर जिले में डेरा डाल दिया है। जबकि, उनकी छोटी बहन अपना दल (एस) की नेता व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल एनडीए गठबंधन प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में चुनावी सभा संबोधित करने आईं।
विज्ञापन


अपना दल संस्थापक स्व. सोनेलाल पटेल की बड़ी बेटी पल्लवी पटेल और छोटी अनुप्रिया पटेल के बीच पड़ी दरार जगजाहिर है। पिता की सियासी विरासत को लेकर दोनों बहनों के बीच दूरियां चुनाव-दर-चुनाव बढ़ती ही जा रही हैं। खास बात ये है कि दोनों बहनों के बीच चल रही सियासी जंग का अखाड़ा कौशाम्बी बना हुआ है।

दरअसल, जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर एक लाख से ज्यादा कुर्मी वोटर हैं। यह बिरादरी अपना दल के कोर वोटरों में गिनी जाती है। दोनों बहनों की इस पर निगाह है। इसी के चलते वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना दल (कमेरावादी) की वरिष्ठ नेता पल्लवी ने खुद सपा के टिकट से चुनाव लड़ा था। 
विज्ञापन


इस चुनाव में वह भाजपा-एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य को शिकस्त देकर विधायक बनने में कामयाब हुई थीं। जबकि, भाजपा-एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी केशव के समर्थन में अनुप्रिया ने कई जनसभाएं कर बड़ी बहन की मंच से मुखालफत भी की थी। 
 

इतना ही नहीं, उनके पति आशीष पटेल ने जिले में डेरा डालकर घर-घर जनसंपर्क किया था। इसके बावजूद बिरादरी के 90 फीसदी लोगों ने अनुप्रिया को दरकिनार कर पल्लवी का साथ दिया था। हालांकि, उस वक्त की परस्थितियां अलग थीं।

इससे उत्साहित पल्लवी ने लोकसभा चुनाव में सपा से अलग होकर अपनी राहें जुदा कर लीं। उन्होंने अपनी पार्टी अपना दल (कमेरावादी) व असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम से मिलकर पीडीएम (पिछड़ा-दलित-मुस्लिम) गठबंधन बना लिया है।

पीडीएम संयोजक पल्लवी ने कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में पीडीएम गठबंधन से अद (कमेरावादी) का प्रत्याशी उतार दिया। गठबंधन उम्मीदवार नरेंद्र के लिए पीडएम संयोजक ने खुद कई दिन से कौशाम्बी में डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन

एआईएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी ने भी शुक्रवार को करारी में चुनावी सभा की। वहीं, दूसरी तरफ पल्लवी की छोटी बहन अनुप्रिया पटेल भी उनके विस क्षेत्र सिराथू के कल्यानपुर में शनिवार को भाजपा-एनडीए गठबंधन उम्मीदवार विनोद सोनकर के समर्थन में चुनावी सभा संबोधित कर कुर्मी मतों को पक्ष में लाने की कोशिश की। अब चुनावी नतीजे बताएंगे कि अद का कोर वोट किसके साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें