आजम खान के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों पर सुनवाई टली
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को जहां सपा नेता आजम खान की शत्रु संपत्ति मामले में जमानत अर्जी पर सुनवाई को टाल दी थी, वहीं शुक्रवार को उनके द्वारा दाखिल आपराधिक मामलों में दर्ज एफआईआर को रद्द कराने की याचिका पर भी सुनवाई नहीं हो सकी।
कोर्ट ने याची के अधिवक्ता के आग्रह पर मामले की सुनवाई के लिए 25 मई की तिथि तय की है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता की पीठ कर रही है। सपा नेता ने अपने खिलाफ दर्ज दो एफआईआर को रद्द करने की गुहार हाईकोर्ट से लगाई है। शुक्रवार को दोनों ही मामलों में सुनवाई होनी थी लेकिन उनके अधिवक्ता के आग्रह पर टाल दी।