Prayagraj News : राजीव मौर्य के परिजनों को सांत्वना देते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : प्रयागराज
परिवार से मिले डिप्टी सीएम, बोले कुछ नहीं होगा
राजीव मौर्या के लापता होने की जानकारी के बाद शनिवार को कौशाम्बी आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनके घर पहुुंचकर परिवार से मुलाकात की। केशव ने कहा कि राजीव की सकुशल वापसी के लिए उन्होंने पुलिस विभाग के आलाधिकारियों को निर्देश दे दिया है। कहा कि राजीव को कुछ नहीं होगा।
एसओजी की तीन टीमें लगाई गईं
पुलिस टीमों ने जिले के अलावा प्रयागराज जोन के सभी जनपदों में राजीव की फोटो भेजकर उसके सकुशल बरामदगी की बात कही है। पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि घटना के दिन भले ही राजीव अपनी पत्नी से जिला अस्पताल जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन उनकी लोकेशन घर के पास ही मिली है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो मालूम चला कि राजीव ने वहां पर अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। इस बाबत राजीव के परिवार के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
डिप्टी सीएम के गुलामीपुर पहुचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजीव मौर्या के लापता होने की सूचना पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या गुलामीपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। यहां राजीव मौर्य की पत्नी जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्या से मुलाकात किया।
इस दौरान 36 घंटे बीतने के बावजूद राजीव मौर्या का सुराग नहीं लगने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करते करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया। इस बाबत पूनम मौर्या का कहना है कि उन्हें शासन-प्रशासन पर पूरा भरोसा है। हंगामा करने वाले लोगों का उनसे कोई लेना-देना नहीं है।