फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022 : प्रतापपुर से घनश्याम पांडेय बीएसपी के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

Thu, 25 Nov 2021 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

बीएसपी जिलाध्यक्ष अभिषेक गौतम ने बताया कि घनश्याम पांडेय सेवानिवृत्त होने के बाद पार्टी से जुड़े रहे। उनकी पत्नी बृज कुमारी पांडेय बीएसपी की ही जिला पंचायत सदस्य हैं और बेटा पुनीत पांडेय पिछली बार प्रतापपुर ब्लॉक का ब्लॉक प्रमुख रहा है।
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी ने बृहस्पतिवार को प्रतापपुर विधानसभा सीट पर भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यहां से उसने इंजीनियर घनश्याम पांडेय पर भरोसा जताया है। इंजीनियर घनश्याम पांडेय सेतु निगम में प्रोजेक्ट मैनेजर रहे हैं। कुछ साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके नाम की घोषणा बृहस्पतिवार को मियांकापुरा बाजार में आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में की गई। पार्टी इसकेपहले भी तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

विज्ञापन


बीएसपी जिलाध्यक्ष अभिषेक गौतम ने बताया कि घनश्याम पांडेय सेवानिवृत्त होने के बाद पार्टी से जुड़े रहे। उनकी पत्नी बृज कुमारी पांडेय बीएसपी की ही जिला पंचायत सदस्य हैं और बेटा पुनीत पांडेय पिछली बार प्रतापपुर ब्लॉक का ब्लॉक प्रमुख रहा है। पार्टी केप्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें इस बार प्रतापुर विधानसभा से टिकट दिया गया है। बृहस्पतिवार को प्रतापुपर के मियाकापुरा बाजार में आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उनकेनाम की घोषणा सेक्टर प्रभारी एवं पूर्व मंत्री डॉ. विजय प्रताप और अशोक गौतम ने की।

इस तरह से बीएसपी ने विधानसभा चुनाव केलिए अब तक चार प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। प्रतापपुर से पहले उसने फूलपुर, हंडिया और शहर उत्तरी से भी प्रत्याशी उतार दिए हैं।  उधर, मियांकापुरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेेलन में दोनों सेक्टर प्रभारियों ने केंद्र और यूपी सरकार को जमकर कोसा। कहा कि 15 लाख खाते में भेजने का जुमला बोलने वाली पार्टी ने युवाओं, किसानों, मजदूरों को खूब छला है। युवा आज बेरोजगार है, किसान, मजदूर परेशान हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा। कहा कि हर बूथ को मजबूत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को मजबूत बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें