फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : हाईकोर्ट में आठ अपर न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने दिलाई शपथ

Wed, 13 Oct 2021 08:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट में नवनियुक्त आठ अपर न्यायमूर्तियों ने बुधवार को पद की शपथ ली। शपथ मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में साढ़े चार बजे संपन्न हुआ। समारोह में सभी न्यायमूर्ति, न्यायिक अधिकारी, जजों के परिवारीजन, अपर सालिसिटर जनरल व एल्डर कमेटी के अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह, महाधिवक्ता राघवेन्द्र सिंह, अध्यक्ष व सचिव एडवोकेट एसोसिएशन व अवध बार एसोसिएशन तथा वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हुए।
विज्ञापन


शपथ लेने वाले नव नियुक्त न्यायमूर्तियों में न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय, न्यायमूर्ति कृष्ण पहल, न्यायमूर्ति समीर जैन, न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी, न्यायमूर्ति बृज राज सिंह न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह व न्यायमूर्ति विकास बुधवार हैं। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने 24 अगस्त 21 को 13 अधिवक्ताओं व 4 जिला जजों के नाम की केंद्र सरकार को संस्तुति भेजी थी। केंद्र सरकार ने आठ अधिवक्ताओं को दो साल के लिए अपर न्यायाधीश नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत महानिबंधक आशीष गर्ग ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें