जिला विद्यालय निरीक्षण पीएन सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा में एक लाख एक हजार 163 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सचल दल की नौ टीमें लगातार केंद्रों का दौरा कर रही हैं। किसी केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत नहीं है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। जिले में अभी तक किसी भी केंद्र से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है. अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
जिला विद्यालय निरीक्षण पीएन सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा में एक लाख एक हजार 163 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सचल दल की नौ टीमें लगातार केंद्रों का दौरा कर रही हैं। किसी केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत नहीं है। कड़ी निगरानी की जा रही है। जिले के परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं कि नहीं इसकी भी निगरानी कराई जा रही है।