फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रेलवे लाइन पार कर रहे सगे भाइयों समेत तीन की ट्रेन से कटकर मौत, नैनी के पचदेवरा में हुआ हादसा

Thu, 29 Feb 2024 12:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मध्य प्रदेश के झबुआ के रहने वाले मजदूर मांजू भूरिया (38) और उसका भाई रामसू भूरिया (26) परिवार के साथ पचदेवरा में रहते थे। वह चार भाइयों में पहले और तीसरे नंबर के थे। वह पचदेवरा में बन रही रेलवे की तीसरी लाइन के बिछाने का कार्य करते थे। दूसरी घटना पुरामुफ्ती इलाके में हुई। यहां भी एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी कोतवाली क्षेत्र के पचदेवरा में बुधवार की रात करीब 10 बजे रेल पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बाजार से सामान लेकर वापस लौट रहे थे। दोनों भाई मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। यहां रहकर मजदूरी करते थे।

विज्ञापन

 


मध्य प्रदेश के झबुआ के रहने वाले मजदूर मांजू भूरिया (38) और उसका भाई रामसू भूरिया (26) परिवार के साथ पचदेवरा में रहते थे। वह चार भाइयों में पहले और तीसरे नंबर के थे। वह पचदेवरा में बन रही रेलवे की तीसरी लाइन के बिछाने का कार्य करते थे। दोनों ठेकेदार मान सिंह की देखरेख में काम करते थे। बुधवार की रात वह सामान लाने के लिए बाजार गए थे।


लौटते समय पचदेवरा में रेलवे पटरी पार करते समय दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  इसी तरह पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदरदेह माफी के रहने वाले इरफान (20) की बुधवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें