कक्ष निरीक्षकों को छ़ुड़ाने को थाने के बाहर जुटी भीड़
फर्जी कक्ष निरीक्षकों के गिरफ्तार होने की बात तेजी से इलाके में फैल गई। इस कारण बुधवार सुबह से लोगों का थाने के बाहर जमावड़ा लगने लगा। चर्चा रही कि नकल माफियाओं का गिरोह है, जो थाने में बंद फर्जी कक्ष निरीक्षकों को छुड़ाने के लिए जुटे हैं। हालांकि, थाना प्रभारी के सख्त बर्ताव के बाद सभी इधर-उधर हो गए। वहीं, मऊआइमा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रधानाचार्य वीरेंद्र की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इन नौ को भेजा जेल, प्रधानाचार्य की तलाश
मऊआइमा थाना क्षेत्र के गांव मऊदोस्तपुर निवासी अमित कुमार, कटाता जलालपुर निवासी सुप्रीम सिंह, जोगापुर मंडी निवासी अरविंद कुमार, मूल्हापुर नई बाजार निवासी विवेक कुमार, कटाता जलालपुर निवासी रंजीत कुमार, बसरही निवासी पवन कुमार, कटाता जलालपुर निवासी शशिकांत, कटाता जलालपुर निवासी चंद्रशेखर और नवाबगंज के गांव पथरियापुर निवासी संजीत कुमार को जेल जेल दिया गया है। वहीं, प्रधानाचार्य वीरेंद्र की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।