पिंटू माहरा अपने परिवार के साथ।
- फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी ने की तारीफ तो लगने लगी भीड़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में माहरा परिवार की सफलता की कहानी बताई। उन्होंने कहा कि सपा कहती थी कि नाविकों का शोषण हो रहा है, नाविकों की देखभाल नहीं की जा रही है। मैं एक नाविक परिवार की सक्सेज स्टोरी बता रहा हूं। ये एक नाविक परिवार है, जिसके पास 130 नौकाएं थीं। 45 दिनों की अवधि में इन लोगों ने 30 करोड़ रुपये की शुद्ध बचत की है। यानी एक नाव ने 45 दिनों में 23 लाख रुपये की बचत की है। प्रतिदिन की उनकी बचत देखेंगे तो एक नाव 50 से 52 हजार कमा रही थी।'
नैनी के अरैल स्थित पिंटू माहरा का मकान।
- फोटो : अमर उजाला।
परिवार में हैं एक सौ से अधिक नाव
नैनी के अरैल में रहने वाला यह माहरा परिवार एक सौ से अधिक नावों का संचालन करता है। इस माहरा खानदान में नाव चलवाना ही मुख्य कारोबार है। महाकुंभ के बाद इस परिवार में खुशी का माहौल है। दरअसल कुंभ में इतने ज्यादा श्रद्धालु आए, जिससे इनको पूरे 45 दिन काम मिला और एक भी दिन इनकी नाव खाली नहीं रही। इस परिवार में 100 से ज्यादा नाव हैं। सभी ने मिलकर 30 करोड़ की कमाई की है।
माहरा परिवार में 500 से ज़्यादा सदस्य नाव चलवाने का ही करोबार करते हैं। इनकी सौ से ज्यादा नाव हैं और आसपास के इलाकों से भी इन लोगों ने नाव मंगवाकर चलवाईं। माहरा परिवार का कहना है कि निषादों के बारे में इससे पहले कभी किसी ने नहीं सोचा और इस सरकार में उन्हें सम्मान मिला और रोजगार भी मिला। इस कुंभ की कमाई वो कभी भुला नहीं सकते। शुकलावती बताती हैं कि कितनी कमाई हुई है इसकी गिनती अभी नहीं की जा सकी है, लेकिन कमाई छप्पर फाड़ के हुई है इतना जरूर कह सकते हैं। यह सब योगी-मोदी की अच्छी व्यवस्था और गंगा मइया के आशीर्वाद से संभव हुआ है।