फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : गणित ने बिगाड़ा समीकरण, 1.33 लाख ने छोड़ी परीक्षा, तीन केंद्रों में गड़बड़ी की शिकायत

Wed, 28 Feb 2024 03:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की गणित और इंटरमीडिएट की व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा पूरी हुई। वहीं, दूसरी पाली में हाईस्कूल की ऑटोमोबाइल्स और इंटरमीडिएट की व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
UP board exam 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की गणित की परीक्षा सवा लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। मंगलवार को प्रदेश भर के 8,265 केंद्रों पर हुई परीक्षा के लिए 20,93,548 विद्यार्थी पंजीकृत थे। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो गई।

विज्ञापन



मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की गणित और इंटरमीडिएट की व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा पूरी हुई। वहीं, दूसरी पाली में हाईस्कूल की ऑटोमोबाइल्स और इंटरमीडिएट की व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा कराई गई। डीआईओएस पीएन सिंह ने बताया कि जिले में हाईस्कूल परीक्षा प्रथम पाली में 335 केंद्रों में 77903 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 6084 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में 6610 पंजी थे। इनमें से 375 छात्र अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन

यूपी बोर्ड : तीन केंद्रों में गड़बड़ी पर कार्रवाई के आदेश

कंट्रोल रूम से निगरानी के दौरान जौनपुर और देवरिया के एक-एक परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के इंतजाम में कमी पाई गई। सचिव के निरीक्षण के दौरान एक केंद्र के स्ट्रॉंग रूम की खिड़की खुली पाई गई। इन तीनों केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रथम और द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल चार नकलची पकड़े गए। इन पर कार्रवाई करते हुए आगामी परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया गया है। दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे चार मुन्ना भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों को तीनों केंद्रों के केंद्र व्वस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें