फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका : पूर्व भाजपा नेता पर हमले के मामले में शुआट्स के निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 28 Feb 2024 02:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शुआट्स के निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल को जिला न्यायालय से तगड़ा झटका लगा है। पूर्व भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी के ऊपर प्राण घातक हमला करने के मामले में कोर्ट ने विनोद बी लाल की जमानत अर्जी खारिज कर दी। 
विज्ञापन
विनोद बी लाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद जिला न्यायालय ने भाजपा के पूर्व नेता दिवाकरनाथ त्रिपाठी पर जानलेवा हमले के आरोपी शुआटस के कुलपति के भाई और प्रशासनिक निदेशक विनोद बी लाल की जमानत खारिज कर दी। यह आदेश अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश आलोक दुबे की अदालत ने दिया। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि भाजपा नेता पर हमले के अलावा विनोद बी लाल के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों ने गैर कानूनी धर्म परिवर्तन की धाराओं समेत 35 अपराधिक मामले दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के प्रयास के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

शुआट्स विश्वविद्यालय के प्रशासनिक निदेशक विनोद बी लाल की गिरफ्तारी पूर्व भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी की एफआईआर पर हुई है। दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने 31 दिसंबर को नैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि 31 दिसंबर 2023  को सुबह करीब साढ़े छह बजे वह टहलने के लिए अरैल बांध रोड पर आए थे। इसी दौरान उनके साथ उनके दोस्त सर्वेंद्र विक्रम सिंह भी थे। लौटते वक्त कुलपति आरबी लाल फॉर्च्यूनर गाड़ी से अपने दो साथियों के साथ आया और हत्या के प्रयास की नीयत से उसके ललकारने पर उसके दो साथियों ने फायरिंग की। जिसमें दिवाकर और उसके साथी सर्वेंद्र बाल-बाल बच गए। इसी मामले में गिरफ्तारी हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें