फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 15 मार्च के बाद

Thu, 05 Jan 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 मार्च के बाद होंगी। एक सप्ताह में विस्तृत कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है। 2012 में भी विधानसभा चुनाव के बाद 16 मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुईं थीं।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से पूर्व में कार्यक्रम जारी कर फरवरी में परीक्षा कराने की घोषणा की गई थी लेकिन निर्वाचन आयोग ने रोक लगा दी। इसके बाद बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम को लेकर दुविधा की स्थिति बन गई थी। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है। प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान आठ मार्च को होगा। 11 मार्च को मतगणना होगी। इसके बाद 12, 13 और 14 मार्च को होली की छुट्टी होगी।

यूपी बोर्ड की सचिव शैल यादव ने बताया कि ऐसे में 15 मार्च के बाद ही परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में तकरीबन 60 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा शुरू है। इसी क्रम में दूसरे चरण की प्रायोगिक परीक्षा छह जनवरी से घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें