फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट पर नंबर 31 जनवरी तक अपलोड करें

विज्ञापन
UP Board exam 2019-20
विज्ञापन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 की हाईस्कूल परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन, नैतिक योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इंटरमीडिएट की नैतिक योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांकों को बोर्ड की वेबसाइट पर 31 जनवरी तक अपलोड करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को दिया है। डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रधानाचार्य अंतिम तिथि का इंतजार न करके नंबर तत्काल अपलोड कर दें।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा के लिए वेबकॉस्टिंग आज
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को परखने के लिए प्रमुख सचिव माध्यमिक के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों को रियल टाइम मॉनीटरिंग के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। तैयारी को परखने के लिए 20 जनवरी को दोपहर एक बजे परीक्षा केंद्रों की लाइव वेककॉस्टिंग होगी। इसे बोर्ड मुख्यालय में बैठकर देखा जाएगा। वेबकॉस्टिंग के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापक विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था तैयार रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें