हाईस्कूल में 9 हजार 312 विद्यार्थियों ने छोड़ दी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
जिले में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में कुल 93 हजार 582 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 9 हजार 312 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में 84 हजार 270 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रथम पाली में ही इंटर मीडिएट की काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाइ, शिल्प फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र (कुकरी), धुलाई तथा रंगाई बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबंध, पुस्तकालय विज्ञान आदि विषयों की परीक्षा हुई।
इसमें 637 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। 592 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में हाईस्कूल की कोई परीक्षा नहीं थी जब कि इंटर मीडिएट में संस्कृत, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी-पंचम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-एक के लिए), कृषि रसायन विज्ञान- दशम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिए) की परीक्षा हुई। इसमें कुल 12हजार 785 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 1047 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे, मात्र 11738 ने पेपर दिया।