यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में लगभग 51 लाख 74 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। हाईस्कूल में 27 लाख 83 और इंटरमीडिएट में 23 लाख 91 हजार परीक्षार्थी हैं। प्रवेश पत्र क्षेत्रीय कार्यालयों को भेज दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की तैयारियों जोरों पर हैं। 24 मार्च से यह परीक्षा शुरू हो रही है। सूबे में इस बार 254 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील और 861 केंद्र संवेदनशील हैं। जबकि जिले में 24 केंद्र अतिसंवेदनशील और 36 संवेदनशील हैं। इन केंद्रों पर शासन ने विशेष चौकसी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में लगभग 51 लाख 74 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। हाईस्कूल में 27 लाख 83 और इंटरमीडिएट में 23 लाख 91 हजार परीक्षार्थी हैं। प्रवेश पत्र क्षेत्रीय कार्यालयों को भेज दिए गए हैं। बृहस्पतिवार से प्रवेश अभ्यर्थियों को बांटे जाएंगे। साथ ही प्रधानाचार्य ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर और मुहर लगाकर दे सकते हैं। जिले में 321 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा होगी। जिले में कुल 1 लाख 81 हजार परीक्षार्थी हैं।
जीआईसी में बने स्ट्रांग रूम का अफसरों ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन कराने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम में 3 बड़ी स्क्रीन और लगाई जाए, जिसमें 50-50 विद्यालयों की मानिटरिंग एक साथ हो सके।